TikTok के जैसा एप्लीकेशन YouTube Shorts भारत में लॉन्च, जानें इस फीचर के बारे में

TikTok के जैसा एप्लीकेशन YouTube Shorts भारत में लॉन्च, जानें इस फीचर के बारे में :-

हाइलाइट्स :-
  • TikTok एप्लीकेशन जैसे ही काम करेगा - YouTube Shorts ऐप। 
  • TikTok एप्लीकेशन की जगह लेने की होड़, Insta Reels के बाद अब YouTube Shorts उतरा मैदान में। 
  • YouTube Shorts एप्लीकेशन में 15 सेकंड्स के वीडियोज कर सकेंगे रिकॉर्ड, मल्टिपल क्लिप मर्ज़ करने का भी हैऑप्शन।
टिक टोक की जगह आया Youtube Shorts app
TikTok की जगह आया Youtube Shorts app 

YouTube Shorts एप्लीकेशन को कंपनी ने शुरुआत में भारत में ही पेश करने का फ़ैसला किया है,क्योंकि भारत में TikTok एप्लीकेशन का यूज़र बेस बड़ा है और यहां ये ऐप बैन भी है। 
YouTube Shorts 
TikTok भले ही भारत में बैन हो चुका है, लेकिन जो Short Videos का trend इस ऐप ने शुरू किया था वो वैसा का वैसा ही है। 

TikTok बैन होने के बाद से इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर कई ऐप्स इस मैदान में आ चुके हैं और अब YouTube ने भी अपने कदम इस मैदान में रख दिए हैं। 

Youtube Shorts ऐप में लाइक, डिस्लाइक, कमेंट और शेयर का ऑप्शन दिया गया है. इस फ़ीचर के तहत 15 सेकंड्स के शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। Shorts फीचर यूट्यूब के मुख्य ऐप में मिलता है।

ये फ़ीचर Android और IOS दोनों प्लैटफ़ॉर्म पर YouTube ऐप में दिया जाएगा।